प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2024 | पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2024
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य है देशभर के आवासीय घरों में सोलर पैनल स्थापित करवाना और हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना। इस योजना से लाखों परिवारों को न केवल ऊर्जा की बचत मिलेगी, बल्कि बिजली के खर्च में भी राहत मिलेगी।
योजना के मुख्य उद्देश्य
- सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देना।
- बिजली बिल में राहत देना।
- ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना।
मुख्य लाभ
- 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली हर महीने।
- सरकार द्वारा सब्सिडी (अनुदान)।
- बिजली बिल में भारी बचत।
- सोलर पैनल की कीमत का हिस्सा सरकार वहन करेगी।
इस योजना के तहत कुल 1 करोड़ घरों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के नाम पर बिजली का कनेक्शन होना चाहिए।
- घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की सुविधा होनी चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: pmsuryaghar.gov.in
- “Apply for Rooftop Solar” पर क्लिक करें।
- राज्य, डिस्कॉम, और उपभोक्ता संख्या भरें।
- फॉर्म भरकर सबमिट करें और एप्लिकेशन ID प्राप्त करें।
- स्थानीय DISCOM से स्वीकृति के बाद इंस्टॉलेशन कराएं।
- अनुदान राशि सीधे खाते में प्राप्त होगी।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बिजली बिल
- बैंक पासबुक की कॉपी
- रजिस्टर मोबाइल नंबर
महत्वपूर्ण लिंक
- आधिकारिक पोर्टल: https://pmsuryaghar.gov.in
- PMO ट्वीट: PMO Tweet Link
अगर आप हर महीने बिजली का खर्च बचाना चाहते हैं और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।
Note: आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देश और शर्तें जरूर पढ़ें।
- RRB NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए 5236 पद, ऑनलाइन आवेदन शुरू

- JTET Admit Card 2026 Out: झारखंड TET एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, परीक्षा तिथि और पूरी जानकारी

- राजस्थान विद्या संबल योजना भर्ती 2026 | बिना परीक्षा सीधी भर्ती | Form Kaise Bhare? | Full Details

- राजस्थान में 6 बड़ी खबरें: 81,023 भर्ती से नगर निकाय चुनाव तक, जानें पूरा अपडेट

- राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026: पूरी जानकारी, चुनाव की तारीखें, आरक्षण, वोटिंग, उम्मीदवार योग्यता | Job Alert Guru
