राशन कार्ड वालो के लिए अच्छी खबर – राजस्थान में राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा योजना में जोड़ने शुरू

By | January 27, 2025
Rajasthan NFSA Apply Online Form 2025

NFSA खादय सुरक्षा योजना (निशुल्‍क गेहु योजना) आवेदन शुरू दिनांक – 26.01.2025 से एक माह तक जिस परिवार ने अपना नया राशनकार्ड बनवाया है और राशनकार्डधारक को खादय सुरक्षा योजना के तहत गेहु नहीं मिलते हो सिर्फ उसके लिए विभागीय बेवसाईट पोर्टल शुरू कर दिया गया है।

कौनसे राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़ेंगे

जिस राशनकार्ड में पहले से गेहु मिलते हो उसमें नये नाम नहीं जुडेगे। सिर्फ जिन राशनकार्डधारक ने कभी भी गेहु प्राप्‍त नहीं किये हो उन्‍हीं के लिए आवेदन का पोर्टल चालु होगा।

राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा में जुड़ने के लाभ क्या है

ऑनलाईन आवेदन करने के बाद विभाग द्वारा एक महीनें के अंदर दस्‍तावेज की जांच की जावेगी व विभाग सत्‍यापन के पश्‍चात आवेदक को खादय सुरक्षा योजना में सम्मिलित कर दिया जायेगा और उसके बाद आवेदक उचित मूल्‍य की दुकान से गेहु और निशुल्‍क मुख्‍यमंत्री आयुष्‍मान आरोग्‍य बीमा योजना और 450 रूपये में गैस सिलेण्‍डर प्राप्‍त कर सकेगा।

खाद्य सुरक्षा में राशन कार्ड जोड़ने के लिए कौनसे दस्तावेज चाहिए

  1. आधार कार्ड सभी सदस्‍य
  2. राशन कार्ड
  3. जन आधार कार्ड
  4. पासपोर्ट साईज फाटो मुखिया
  5. आवेदन फार्म व शपथ पत्र
  6. परिवार जो निम्‍न श्रेणी/वर्ग में शामिल है वही परिवार खादय सुरक्षा योजना का लाभ लेने हेतु नये आवेदन कर सकेगे। योजना में आवेदन करने से पूर्व निम्‍न श्रेणी अनुसार दस्‍तावेज बनवाकर तैयार रख लेवे।

किसका राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़ेगा पात्रता श्रेणी/वर्ग

  • वृद्धजन/ एकल नारी/ विधवा/ विकलांग पेंशन पी.पी.ओ.
  • पालनहार लाभार्थी प्रमाण पत्र
  • एकल महिला
  • श्रम विभाग में पंजीकत श्रमिक कार्ड
  • शहरी घरेलु कामकाजी महिलाए (न.प.अग्निशमन अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण)
  • स्‍टीट वेन्‍डर यानि सडक पर सामान बेचनेवाले (नगर परिषद द्वारा जारी प्रमाण)
  • गैर सरकारी सफाईकर्मी
  • जीवनरक्षा कोष के लाभार्थी
  • सरकारी हॉस्‍टल में अन्‍तवासी
  • कच्‍ची बस्‍ती में निवास करने वाले सर्वेक्षित परिवार
  • कचरा बीनने वाले परिवार,
  • कानूनी रूप से निर्मुक्‍त बंधुआ मजदूर
  • साईकिल रिक्‍शा चालक
  • पोर्टर यानि मटके बनानेवाला
  • आस्‍था कार्डधारी परिवार
  • कुष्‍ठ रोगी, सिलिकोसिस रोग ग्रसित
  • बहुविकलांग व मंद बुदि व्‍यक्ति
  • अन्‍य फार्म में मौजूदा
  • ग्रामीण क्षैत्र हो तो 100 दिन मजदूरी करने वाला परिवार
  • ग्रामीण क्षैत्र हो तो भूमिहीन/सीमान्‍त/लघु किसान परिवार

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना के पोर्टल को फिर से खोला गया है। राशन कार्ड वालो के लिए अच्छी खबर है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा से वंचित पात्र परिवारों एवं व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभान्वित करने हेतु नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

भूमिहीन किसान प्रमाण पत्र

खाद्य सुरक्षा की प्राथमिकता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया में सरलीकरण हेतु खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार इच्छुक व्यक्ति अथवा परिवार को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। आवेदन स्वयं/ई मित्र के जरिए किया जा सकेगा। आवेदक को अपनी श्रेणी यथा अन्त्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल के कार्ड की क्रमांक संख्या, सीमान्त कृषक, श्रमिक कार्ड एवं सफाई कर्मचारी होने के दस्तावेजी साक्ष्य स्वयं हस्ताक्षरित कर आवेदन के साथ संलग्न करने होंगे। साथ ही आवेदक को यह शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा कि वह खाद्य सुरक्षा की निष्कासन सूची की किसी भी श्रेणी के आधार पर अपात्र नहीं है।

New NFSA Application Form https://food.rajasthan.gov.in/NFSA_Application.aspx

ऑफिसियल पोर्टल राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा ऑनलाइन फॉर्म https://rrcc.rajasthan.gov.in/

  • PM Mudra Loan 2026: बिना गारंटी ₹20 लाख का लोन कैसे लें? जानें नया नियम
    PM Mudra Loan 2026 के नए नियम के अनुसार अब बिना गारंटी ₹20 लाख तक का लोन (Tarun Plus) पाएं। जानें अप्लाई करने का तरीका, जरूरी दस्तावेज और पात्रता। PM Mudra Loan 2026 PM Mudra Loan 2026: बिना गारंटी ₹20 लाख का लोन! नया नियम और अप्लाई करने का एकदम सही तरीका क्या आप भी… Read More »
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकारी योजनाएं: एक विस्तृत समीक्षा
    परिवार और समाज के उत्थान के लिए अभिनव योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकारी योजनाएं भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं को संजीवनी देने के उद्देश्य से बनाई गई हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य न केवल सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है, बल्कि देश के विकास में भी एक अग्रणी भूमिका निभाना है।… Read More »
  • सरकारी योजनाओं की घोषणा और लाभ
    सरकारी योजनाओं का महत्व भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारें समय-समय पर नई योजनाओं की घोषणा करती हैं। ये योजनाएं आम जनता के विकास और कल्याण के लिए आधारित होती हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा घोषित योजनाओं का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। राशन कार्ड… Read More »
  • Kisan Pension Yojana 2026 | सभी किसानों को हर महीने रु 3000 पेंशन मिलेगी | PM Kisan Mandhan 2026
    राम-राम भाइयों! स्वागत है आपका Job Alert Guru के एक और नए ब्लॉग पोस्ट में। पिछले कुछ दिनों से मेरे पास आप लोगों के बहुत सारे कमेंट्स और मैसेज आ रहे थे कि “भाई, किसानों के लिए जो 3000 रुपये महीने वाली पेंशन योजना है, उसका फॉर्म कैसे भरें? इसके क्या नियम हैं?” यूट्यूब पर… Read More »
  • RRB NTPC 2026 Notification, 11,558 Vacancies, Graduate Pass Apply Karein
    Railway RRB NTPC 2026 bharti ke liye apply karein. 11,558 vacancies available. Eligibility, salary aur apply process yahan dekhein. 📋 Post Details Post Name Vacancies Junior Clerk cum Typist 2,500+ Accounts Clerk cum Typist 1,800+ Junior Time Keeper 1,000+ Trains Clerk 2,000+ Station Master 4,258 Total 11,558 📌 Eligibility 💰 Salary 🔗 Kaise Apply Karein?

Leave a Reply