राजस्थान सरकार ने राज्य की सभी ग्राम पंचायतो में बर्तन बैंक खोलने शुरू कर दिये गए है बर्तन बैंक में एक-एक लाख रूपये के बर्तन दिये जा रहे है। प्लास्टिक मुक्त गांव की दिशा में राज्य सरकार की अनूठी पहल: बारां जिले में बर्तन बैंक योजना का शुभारंभ किया है।

कितने रूपये में बर्तन सेट मिलेगा
इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों से मात्र तीन रुपये किराए पर शादी एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए बर्तन सेट प्राप्त किया जा सकेगा। प्रथम चरण में बारां जिले की 24 ग्राम पंचायतों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। भविष्य में जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बर्तन बैंक स्थापित किए जाएंगे।
बर्तन सेट में कितने बर्तन सेट होंगे
राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एक सेट में तीन कटोरी, एक थाली, एक गिलास और एक चम्मच शामिल होंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कुल 400 सेट रखे जाएंगे। हर बर्तन पर ग्राम पंचायत का नाम और ‘स्वच्छ भारत मिशन’ अंकित किया जाएगा। बर्तन पांच वर्षों के बाद बदले जा सकेंगे, हालांकि अच्छी स्थिति में रहने वाले बर्तन आगे भी उपयोग में लिए जा सकेंगे।
बर्तन बैंक में विशेष वर्गों को मिलेगी रियायत
बीपीएल, अनुसूचित जाति, जनजाति व दिव्यांगजन जैसे विशेष वर्गों को बर्तनों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जा सकेगी। बर्तनों की देखरेख का जिम्मा स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जाएगा, जबकि संचालन राजीविका के माध्यम से किया जाएगा। यदि कोई बर्तन टूटता या खो जाता है, तो उपयोगकर्ता से उसकी भरपाई की जाएगी।
राजस्थान बर्तन बैंक के लिए कितने रूपये मिलेंगे
राज्य सरकार ने योजना के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत को एक-एक लाख रुपये की राशि देने का निर्णय लिया है। इस योजना से न केवल प्लास्टिक के उपयोग में कमी आएगी, बल्कि गांवों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को भी मजबूती मिलेगी।
-
PM Mudra Yojana 2026: बिना गारंटी ₹20 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

PM Mudra Yojana 2026 देश में स्वरोजगार और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं, दुकानदारों और स्वरोजगार करने वाले लोगों को बिना किसी गारंटी के ₹20 लाख तक का…
-
ई-श्रम कार्ड 2026: क्या है, फायदे, पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी

E-Shram Card 2026 भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू किया गया ई-श्रम कार्ड आज करोड़ों लोगों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। यदि आप मजदूर, किसान, रेहड़ी-पटरी विक्रेता, घरेलू कामगार या किसी अन्य असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं तो ई-श्रम कार्ड आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इस लेख…
-
Ujjwala Yojana Rule Change 2026: अब साल में सिर्फ 4 LPG सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी, जानें नया नियम

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के करोड़ों लाभार्थियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब लाभार्थियों को पहले की तुलना में कम सिलेंडरों पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इस फैसले का असर देश के लाखों…