मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना 2025 | बिना गारंटी के रु 50000 मिल रहे| CM Svanidhi Yojana 2025 Form Bhare मुख्यमत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा में पथ विक्रेताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की तर्ज पर प्रदेश में शहरी क्षेत्रों एवं कस्बों में जरूरतमन्द एवं असहाय परिवारों के उत्थान के उद्देश्य से 15 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना का शुभारम्भ किया गया है।

राजस्थान स्वनिधि योजना पात्रता
शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले जरूरतमन्द एवं असहाय परिवारो से सम्बद्ध असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जैसे गिगवर्कर, ट्रांसपोर्ट वर्कर्स, डोमेस्टिक वर्कर, भवन निर्माण, हॉकर्स, वेस्ट वर्कर, रेग पिकर, दस्तकार आदि इस योजना के लिए पात्र है।
मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ
लाभार्थी को तीन चरणों में क्रमशः 10 हजार, 20 हजार एवं 50 हजार रूपये का ऋण दिया जावेगा, जिसकी पुर्नभुगतान अवधि क्रमशः 12 माह, 18 माह, एवं 36 माह होगी।
राजस्थान स्वनिधि योजना का फॉर्म कैसे भरे ?
लाभार्थी अपने जनाधार के माध्यम से एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता हैं। उन्हे आवेदन पत्र के साथ जनाधार, आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा व्यवसाय का अनुज्ञा प्रमाण-पत्र आदि संबंधित दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।
ऑनलाइन आवेदन की जांच के पश्चात, पात्र आवेदनो को नगरीय निकाय द्वारा सम्बन्धित बैंक को ऑनलाइन ही अग्रेषित किया जावेगा। ऋण स्वीकृति सम्बन्धित बैंक अथवा वित्तीय संस्थान द्वारा निकाय द्वारा अग्रेषित दस्तावेजों की जांच उपरान्त नियत अवधि में ऋण स्वीकृत एवं वितरण किया जाएगा। उक्त प्रक्रिया के तहत विभिन्न स्तरों पर आवेदक को एसएमएस के माध्यम से आवेदन की स्थिति के बारे में सूचित किया जावेगा।
भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना में लाभ लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म यहाँ से भरे https://sso.rajasthan.gov.in/
-
राजस्थान विद्या संबल योजना भर्ती 2026 | बिना परीक्षा सीधी भर्ती | Form Kaise Bhare? | Full Details

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग एवं आवासीय विद्यालयों/महाविद्यालयों में रिक्त पड़े शिक्षण पदों को भरने के लिए विद्या संबल योजना 2026 के तहत गेस्ट फैकल्टी के रूप में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस योजना के तहत बिना किसी लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर सीधे चयन किया जाता…
-
राजस्थान में 6 बड़ी खबरें: 81,023 भर्ती से नगर निकाय चुनाव तक, जानें पूरा अपडेट

राजस्थान में सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षा और चुनाव से जुड़े उम्मीदवारों के लिए इस समय कई महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं। 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती, नगर निकाय चुनाव 2026, RSSB JEN भर्ती, RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती, Rajasthan CET 2026 और आगामी 81,023 पदों के भर्ती रोडमैप से जुड़ी जानकारी इस समय चर्चा में है।…
-
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026: पूरी जानकारी, चुनाव की तारीखें, आरक्षण, वोटिंग, उम्मीदवार योग्यता | Job Alert Guru

गर आप राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 की पूरी जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है। यहाँ आपको चुनाव की तारीख, आरक्षण, नामांकन, वोटिंग, उम्मीदवार की योग्यता, जरूरी दस्तावेज, चुनाव प्रक्रिया और रिजल्ट डेट की पूरी जानकारी मिलेगी। यह पोस्ट REET, RPSC, Rajasthan GK और सामान्य नागरिकों सभी के लिए उपयोगी है।…