प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (चरण V) – 2022, राशन कार्ड से सितम्बर 2022 तक फ्री राशन मिलेगा, PMGKAY Scheme 2022-23

By | March 27, 2022

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना चरण V में केंद्र की मोदी सरकार ने राशन कार्ड से फ्री राशन सितम्बर 2022 तक हर व्यक्ति को 5 किलो फ्री राशन देने की घोषणा कर दी गयी है। Pradhan Mantri garib kalyan yojana 2022 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) की अवधि 6 माह (अप्रैल-सितंबर, 2022) और बढ़ाने को मंजूरी दी गयी है।

योजना का नाम – प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

लाभार्थी – सभी राशन कार्ड वाले परिवार (जिनका राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़ा हुवा है )

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण पैकेज – 80 करोड़ गरीबों को अगले तीन महीने तक हर माह 5 किलो गेहूं या चावल और पसंद की 1 किलो दालें मुफ्त में मिलेंगी।

PMGKAY प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुवात 26 मार्च 2022 से की गयी जिसमे राशन कार्ड से फ्री राशन देने की घोषणा की गयी थी।

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का प्रमुख उदेश्य

  • सभी राशन कार्ड वाले परिवारों को फ्री राशन देना
  • गरीबो को फ्री राशन देकर सम्बल प्रदान करना
  • गरीब के घर कोई भूखा न सोये।
  • राशन कार्ड से सरकारी गेहूँ/चावल, चन्ने की दाल फ्री देना।
  • राशन कार्ड को एक राष्ट्र एक कार्ड योजना को बढ़ावा देना।

गरीब कल्याण अन्न योजना क्या है

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना केंद्र सरकार की योजना है जिसमे केंद्र सरकार राशन कार्ड में जुड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति को हर माह 5 किलो राशन फ्री देती है।

राज्य सरकार की तरफ से खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़े हये राशन कार्ड परिवार को प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो राशन सस्ता/फ्री दिया जाता है।

उत्तर प्रदेश सरकार भी गरीब कल्याण योजना की तरह 3 माह तक प्रत्येक राशन कार्ड के सदस्य को 10 किलो राशन फ्री देगी।

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना समीक्षा

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना फ्री राशन की पात्रता

  • जिन परिवार का राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़ा हुवा है।
  • बीपीएल राशन कार्ड से फ्री राशन मिलेगा
  • एपीएल राशन कार्ड से राशन मिलेगा।
  • अन्तोदय राशन कार्ड परिवार को फ्री राशन मिलेगा।

देश में समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के प्रति चिंता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) की अवधि छह माह और यानी सितंबर 2022 (चरण VI) तक बढ़ा दी है और आने वाले सितम्बर 2022 तक फ्री राशन मिलेगा।

इस योजना के तहत पूरे भारत में लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को कवर किया जाएगा और पहले की तरह ही इस योजना के लिए आवश्‍यक धनराशि का इंतजाम पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा ही किया जाएगा।

एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना

देश भर में लगभग 5 लाख राशन की दुकानों पर लागू ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ (ओएनओआरसी) योजना के माध्यम से किसी भी प्रवासी श्रमिक या लाभार्थी द्वारा निःशुल्क राशन का लाभ उठाया जा सकता है। अब तक, इस योजना के तहत हुए 61 करोड़ से अधिक लेन-देन के जरिये लाभार्थियों को उनके घरों से दूर लाभ मिला है।

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चरण V तक लगभग 759 एलएमटी खाद्यान्न निःशुल्क आवंटित किया था। इस विस्तार (चरण VI) के तहत, 244 एलएमटी निःशुल्क खाद्यान्न के साथ, पीएम-जीकेएवाई के तहत निःशुल्क खाद्यान्न का कुल आवंटन अब 1,003 एलएमटी हो गया है।

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना का विस्तार

गरीब कल्याण योजना में सरकार ने अब तक लगभग 2.60 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं एवं अगले 6 महीनों में सितंबर 2022 तक 80,000 करोड़ रुपये और खर्च किए जाएंगे जिससे पीएम-जीकेएवाई के तहत कुल खर्च लगभग 3.40 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू जाएगा। 

देश के प्रधान मंत्री ने टवीट कर कहा है कि भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे।

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के पांचवे चरण की शुरुवात अप्रैल 2022 से लागु होगी

पीएम गरीब कल्याण योजना pradhan mantri garib kalyan yojana 2022 पीएम-जीकेएवाई का चरण-V  मार्च 2022 में समाप्त होने वाला था। उल्‍लेखनीय है कि पीएम-जीकेएवाई को अप्रैल 2020 से ही दुनिया के सबसे बड़े खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के रूप में लागू किया जाता रहा है।

इस योजना के तहत पूरे भारत में लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को कवर किया जाएगा और पहले की तरह ही इस योजना के लिए आवश्‍यक धनराशि का इंतजाम पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा ही किया जाएगा।

पीएम गरीब कल्याण योजना के लाभ

  • 80 करोड़ गरीब लोगों को अगले तीन महीनों के लिए हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो पसंदीदा दाल मुफ्त मिलेगी – सितम्बर 2022 तक बढ़ा दी गई (शुरुआत में पैकेज को मई और जून 2021 तक बढ़ाया गया था; मूल रूप से इसे बढ़ाया गया था) सितम्बर 2022 तक )
  • 20 करोड़ महिला जन धन खाताधारकों को अगले तीन महीनों के लिए 500 रुपये प्रति माह मिलेंगे
  • 13.62 करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए मनरेगा मजदूरी को 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये प्रतिदिन किया गया
  • गरीब वरिष्ठ नागरिक, गरीब विधवाओं और गरीब विकलांगों को 1,000 से 3 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि
  • 8.7 करोड़ किसानों को लाभान्वित करने के लिए मौजूदा पीएम किसान योजना के तहत सरकार अप्रैल 2020 के पहले सप्ताह में किसानों को 2,000 रुपये का भुगतान करेगी
  • निर्माण श्रमिकों को राहत प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को भवन एवं निर्माण श्रमिक कल्याण कोष का उपयोग करने के आदेश दिए हैं
  • समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लोग लाभान्वित होंगे

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की आधिकारिक वेबसाइट

Pradhan mantri garib kalyan yojana Click here
PM Garib Kalyan Package September 2022Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *