PTET 2022 Online Counselling – पीटीईटी 2022 काउंसलिंग | PTET 2022 College Choice

By | July 30, 2022

PTET 2022 online Counselling प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2022 काउंसलिंग के लिए JAI NARAIN VYAS UNIVERSITY, JODHPUR के द्वारा समय सरणी जारी कर दी गयी है। जिन विद्यार्थियों ने राजस्थान पीटीईटी 2022 की परीक्षा दी है वो सभी विद्यार्थी इस काउंसलिंग में भाग ले सकते है और अपनी पसंद की बीएड कॉलेज में प्रवेश लेकर ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकते है। PTET Counselling Process and Schedule (Important dates) for 4 year B.A. B.Ed. and B.Sc. B.Ed. ptet 2022 counselling college choice

राजस्थान में PTET 2022 4 साल बीए बीएड/बीएसी बीएड काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण दिनांक जारी कर दी गयी है। अगर साथ ही अगर किसी प्रकार का PTET 2022 में सुधार करना चाहते है तो इसके लिए भी पोर्टल को दुबारा से शुरू कर दिया है।

ptet 2022 Counselling
ptet 2022 Counselling

PTET 2022 Counselling B.A B.Ed/B.Sc B.Ed 4 Years integrated Course Important dates

चार वर्षीय बीए बीएड / बीएसी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग द्वारा महाविद्यालय चयन/आवंटन एवं अन्य प्रक्रियाओं का कार्यक्रम निम्न प्रकार है –

क्रंसं विवरण दिनांक
1.अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में अपलोड की गयी अपनी प्रोफाइल में ऑनलाइन संशोधन पीटीईटी की अधिकृत वेबसाइट www.ptetraj2022.com पर संशोधन कर सकते है। 29-07-2022 से 04-08-2022
ऑनलाइन PTET काउंसलिंग हेतु रजिस्ट्रेशन शुल्क 5000/- ऑनलाइन स्वंय /ईमित्र के माध्यम से जमा करवाना होगा। 07-08-2022 से 16-08-2022
3.महाविद्यालय चयन हेतु ऑनलाइन विकल्प भरना (पंजीकरण शुल्क रूपये 5000 जमा करने के बाद)07-08-2022 से 18-08-2022
4.प्रथम काउंसलिंग पश्चात आवंटित महाविद्यालय की सूचना 22-08-2022
5.प्रवेश हेतु शेष शुल्क रूपये 22000/- (सत्र 2022-23) बैंक/ऑनलाइन/ईमित्र के माध्यम से जमा करवाना। 23-08-2022 से 30-08-2022
6.प्रथम काउंसलिंग पश्चात आवंटित महाविद्यालय में रिपोर्टिंग 24-08-2022 से 31-08-2022
7.अपवर्ड मूवमेंट हेतु ऑनलाइन आवेदन (महाविद्यालय में रिपोर्टिंग के पश्चात)26-08-2022 से 02-09-2022
8.अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात महाविद्यालय आवंटन एवं गैर आवंटित अभियर्थियों को महाविद्यालय आवंटन की सूचना 06-09-2022
9.अपवर्ड मूवमेंट पश्चात आवंटित महाविद्यालय में रिपोर्टिंग 07-09-2022 से 12-09-2022
www.jobalertguru.in

पीटीईटी-2022 चार वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रविष्ट सभी अभियर्थियों का बिना किसी कट ऑफ के परिणाम जारी किया गया है। पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु पात्रता रखने वाला प्रत्येक अभ्यर्थी इस टेस्ट में अपने प्राप्त अंको के आधार पर पंजीकरण (रजिस्ट्रशन) शुल्क जमा करवा कर काउंसलिंग में भाग ले सकता है।

पीटीईटी 2022 कॉलेज चॉइस कैसे करे (ptet 2022 counselling college choice)

PTET 2022 के अभ्यर्थियों के प्रवेश हेतु उनके द्वारा चयनित विकल्पों की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी के संकाय, श्रेणी, उप श्रेणी एवं परीक्षा प्राप्तांक आदि के अनुसार उपलब्ध सीटों पर मेरिट के आधार पर महाविद्यालय आवंटन होगा।

अभियर्थी पाठ्यक्रम में अपने अवसर को अधिक सुरक्षित करने की दृस्टि से महाविद्यालय चयन हेतु दिये जाने वाले विकल्प (Choices) में अधिकतम विकल्प भरे। अभियार्थी सभी उपलब्ध महाविद्यालयों का विकल्प के रूप में चयन कर सकता है। महाविद्यालय विकल्प देने की कोई सीमा नहीं है। अभ्यर्थियों को महाविद्यालय चयन हेतु ऑप्शन भरने के लिए निर्धारित दिनांक के पश्चात अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा।

PTET 2022 Counselling Registration

पीटीईटी 2022 रजिस्ट्रेशन शुल्क केवल ऑनलाइन अथवा ईमित्र एवं शेष शुल्क उपर्युक्त वर्णित तिथियों में बैंक समयावधि में ICICI बैंक की किसी भी शाखा में, ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से जमा किया जायेगा।

PTET 2022 online counselling प्रक्रिया के प्रथम चरण में अभियार्थी को ईमित्र ऑनलाइन माध्यम से काउंसलिंग आईडी का उपयोग करते हुए रूपये 5000 रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करवाना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से पहले पीटीईटी 2022 के अपने मूल आवेदन-पत्र में दर्शाये गये केटेगरी GEN,ST,SC,OBC,MBC,EWS आदि तथा सुब केटेगरी Divorece/PH/Defence etc. की जाँच कर ले तथा अपने पास मूल दस्तावेज उपलब्ध होना जरुरी है। जाती प्रमाण पत्र वैध होना चाहिए अन्यथा आरक्षण नहीं मिलेगा।

पीटीईटी काउंसलिंग फीस कितनी है कॉलेज ना मिलने पर कितने रूपये वापिस मिलेंगे

ऑनलाइन काउंसलिंग हेतु शुल्क रूपये 5000 है। यह राशि कुल फीस में समायोजित की जायेगी। यदि ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेकर सम्बंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग नहीं करने पर जमा राशि में से रूपये 200/- काटे जायेंगे और 4800 रूपये रिफंड होंगे तथा यदि विद्यार्थी शुल्क जमा करवा देता है तथा ततपश्चात कॉलेज रिपोर्टिंग नहीं करता है तब रूपये 600/- काटे जायेंगे और 4400 रूपये वापिस रिफंड होंगे रिफंड अभ्यर्थी के स्वंय के बैंक खाते में ही होंगे। इसलिए ऑनलाइन आवेदन करते समय नाम खाता नंबर आईएफसी कोड सावधानी पूर्ण भरे।

PTET 2022 B.Ed Course फीस कितनी होगी

अभियर्थी का कॉलेज में चयन होने पर महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क रूपये 22000 फीस जमा होने पर महाविद्यालय के द्वारा वेरिफिकेशन होने के उपरांत फीस रिफंड नहीं होगी।

अभ्यर्थी को महाविद्यालय आवंटित होने और 5000+22000 = 27000 फीस जमा होने और महाविद्यालय द्वारा वेरिफिकेशन हो जाने के बाद किसी भी प्रकार का शुल्क रिफण्ड नहीं होगा। अपवर्ड मूवमेंट में अपवर्ड नहीं होने पर पूर्व में आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश माना जायेगा और शुल्क रिफंड नहीं होगा।

PTET 2022 Application Correction

पी.टी.ई.टी.-2022 काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि आवेदन पत्र में त्रुटि संशोधन हेतु अंतिम अवसर दिनांक 29 जुलाई, 2022 से 04 अगस्त, 2022 तक प्रदान किया जा रहा है। यदि किसी अभ्यर्थी के आवेदन पत्र में त्रुटि हो तो अभ्यर्थी पी.टी.ई.टी.-2022 की अधिकृत वेबसाईट www.ptetraj2022.com एवं www.ptetraj2022.org पर जा कर संशोधन पट्टिका (Correction Panel) का उपयोग करते हुए त्रुटि संशोधन कर सकता है।

चार वर्षीय बी.एससी. बी.एड. से बी.ए. बी.एड. या बी.ए. बी.एड. से बी.एससी. बी.एड.में त्रुटि संशोधन करने हेतु आवेदन पत्र, प्रवेश-पत्र, उच्च माध्यमिक परीक्षा की अंकतालिका तथा अन्य संबंधित दस्तावेज पी.टी.ई.टी.-2022 कार्यालय कोई-मेल द्वारा प्रेषित करने होंगे। अभ्यर्थी के स्वयं के नाम में संशोधन की अनुमति नहीं है।

पिता का नाम व माता के नाम में त्रुटि संशोधन हेतु संबंधित दस्तावेज (मूल निवास प्रमाण-पत्र, माध्यमिक परीक्षा की अंक तालिका, उच्च माध्यमिक परीक्षा की अंक तालिका, स्नातक परीक्षा की अंक तालिका, आधार कार्ड व राज्य सरकार/केन्द्र सरकार द्वारा जारी संबंधित दस्तावेज) पी.टी.ई.टी.-2022 कार्यालय कोई-मेल द्वारा प्रेषित करने होंगे। कार्यालय द्वारा दस्तावेजों की जाँच के पश्चात् उपर्युक्त त्रुटि संशोधन का निर्णय लिया जाएगा।

PTET 2022 के लिये आधिकारिक वेबसाइट ऑफिसियल पोर्टल की लिंक यहाँ पर दी गयी है।

NewOfficial PortalOfficial Links
NewPTET 2022 Official PortalClick here
NewPTET 2022 2 years B.Ed Results Click here
NewPTET 2022 4 years B.Ed Results Click here
NewPTET 2022 Counselling Click here
NewPTET 2022 College ChoiceClick here
NewPTET 2022 Correction PanelClick here
NewPTET 2022 Reprint ApplicationClick here
www.yojanagov.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *