Rajasthan inflation relief camps 2023 राज्य की जनकल्याणकारी और महंगाई से राहत दिलाने वाली योजनाओं को लेकर राज्य सरकार शहरी वार्डों से लेकर गांवों में शिविर लगाएगी। प्रदेश में 24 अप्रेल से 30 जून तक प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान के साथ-साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित होंगे। इनमें आमजन और वंचित वर्ग को जनोपयोगी घोषणाओं के बारे में जानकारी देकर पात्रता अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाएगा। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान‘ तथा नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग द्वारा ‘प्रशासन शहरों के संग अभियान‘ आयोजित होंगे।
शिविरों में मिलेगी राहत
इन शिविरों में मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, महात्मा गांधी नरेगा, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आमजन को मौके पर ही योजनाओं का लाभ मिलेगा। शिविरों में जनाधार कार्ड में सम्मिलित किसी भी परिवार का वयस्क सदस्य पात्रता अनुसार पंजीकरण भी करा सकता है। Rajasthan inflation relief camps 2023
राजस्थान महंगाई राहत शिविर कहाँ पर लगाये जायेंगे
11283 ग्राम पंचायतों और 7500 शहरी वार्ड में शिविर ग्रामीण क्षेत्रों की 11283 ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों के संग अभियान और शहरी 7500 वार्डों में प्रशासन शहरों के संग अभियान के 2 दिवसीय शिविरों का आयोजन होगा। इन शिविरों में महंगाई राहत कैंप के विशेष काउंटर भी लगाए जाएंगे। Rajasthan inflation relief camps 2023
विभिन्न स्थानों पर 2700 महंगाई राहत कैंप
प्रदेश में 2000 स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप राजकीय अस्पतालों, गैस एजेंसी, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों, शॉपिंग मॉल्स, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, पंचायत समिति, नगरपालिका सहित अन्य राजकीय कार्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ एक-एक महंगाई राहत कैंप लगेगा। शहरी क्षेत्र में प्रत्येक नगरपालिका स्तर पर एक, नगरपरिषद स्तर पर 2 एवं नगर निगम स्तर पर 4 महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे। Rajasthan inflation relief camps 2023
-
RRB NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए 5236 पद, ऑनलाइन आवेदन शुरू

RRB NTPC Recruitment 2026: 5236 पद, योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC भर्ती 2026-27 के अंतर्गत ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों के लिए कुल 5,236 रिक्तियों की घोषणा की है। इसमें 12वीं पास…
-
JTET Admit Card 2026 Out: झारखंड TET एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, परीक्षा तिथि और पूरी जानकारी

JTET Admit Card 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (Jharkhand Teacher Eligibility Test) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JTET Admit Card 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JTET 2026 की परीक्षा 1 नवंबर 2026…
-
राजस्थान विद्या संबल योजना भर्ती 2026 | बिना परीक्षा सीधी भर्ती | Form Kaise Bhare? | Full Details

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग एवं आवासीय विद्यालयों/महाविद्यालयों में रिक्त पड़े शिक्षण पदों को भरने के लिए विद्या संबल योजना 2026 के तहत गेस्ट फैकल्टी के रूप में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस योजना के तहत बिना किसी लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर सीधे चयन किया जाता…