गहलोत सरकार महंगाई राहत कैंप नयी घोषणा 2023 |फ्री बिजली, रु 500 सिलेण्डर, फ्री मोबाइल, रु 1000 पेंशन

By | April 10, 2023
Rajasthan inflation relief camps 2023

Rajasthan inflation relief camps 2023 राज्य की जनकल्याणकारी और महंगाई से राहत दिलाने वाली योजनाओं को लेकर राज्य सरकार शहरी वार्डों से लेकर गांवों में शिविर लगाएगी। प्रदेश में 24 अप्रेल से 30 जून तक प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान के साथ-साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित होंगे। इनमें आमजन और वंचित वर्ग को जनोपयोगी घोषणाओं के बारे में जानकारी देकर पात्रता अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाएगा। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान‘ तथा नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग द्वारा ‘प्रशासन शहरों के संग अभियान‘ आयोजित होंगे। 

शिविरों में मिलेगी राहत

इन शिविरों में मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, महात्मा गांधी नरेगा, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आमजन को मौके पर ही योजनाओं का लाभ मिलेगा। शिविरों में जनाधार कार्ड में सम्मिलित किसी भी परिवार का वयस्क सदस्य पात्रता अनुसार पंजीकरण भी करा सकता है। Rajasthan inflation relief camps 2023

राजस्थान महंगाई राहत शिविर कहाँ पर लगाये जायेंगे

11283 ग्राम पंचायतों और 7500 शहरी वार्ड में शिविर ग्रामीण क्षेत्रों की 11283 ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों के संग अभियान और शहरी 7500 वार्डों में प्रशासन शहरों के संग अभियान के 2 दिवसीय शिविरों का आयोजन होगा। इन शिविरों में महंगाई राहत कैंप के विशेष काउंटर भी लगाए जाएंगे। Rajasthan inflation relief camps 2023

विभिन्न स्थानों पर 2700 महंगाई राहत कैंप

प्रदेश में 2000 स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप राजकीय अस्पतालों, गैस एजेंसी, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों, शॉपिंग मॉल्स, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, पंचायत समिति, नगरपालिका सहित अन्य राजकीय कार्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ एक-एक महंगाई राहत कैंप लगेगा। शहरी क्षेत्र में प्रत्येक नगरपालिका स्तर पर एक, नगरपरिषद स्तर पर 2 एवं नगर निगम स्तर पर 4 महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे। Rajasthan inflation relief camps 2023

  • PM Mudra Loan 2026: बिना गारंटी ₹20 लाख का लोन कैसे लें? जानें नया नियम

    PM Mudra Loan 2026: बिना गारंटी ₹20 लाख का लोन कैसे लें? जानें नया नियम

    PM Mudra Loan 2026 के नए नियम के अनुसार अब बिना गारंटी ₹20 लाख तक का लोन (Tarun Plus) पाएं। जानें अप्लाई करने का तरीका, जरूरी दस्तावेज और पात्रता। PM Mudra Loan 2026 PM Mudra Loan 2026: बिना गारंटी ₹20 लाख का लोन! नया नियम और अप्लाई करने का एकदम सही तरीका क्या आप भी……


  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकारी योजनाएं: एक विस्तृत समीक्षा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकारी योजनाएं: एक विस्तृत समीक्षा

    परिवार और समाज के उत्थान के लिए अभिनव योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकारी योजनाएं भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं को संजीवनी देने के उद्देश्य से बनाई गई हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य न केवल सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है, बल्कि देश के विकास में भी एक अग्रणी भूमिका निभाना है।……


  • सरकारी योजनाओं की घोषणा और लाभ

    सरकारी योजनाओं की घोषणा और लाभ

    सरकारी योजनाओं का महत्व भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारें समय-समय पर नई योजनाओं की घोषणा करती हैं। ये योजनाएं आम जनता के विकास और कल्याण के लिए आधारित होती हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा घोषित योजनाओं का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। राशन कार्ड……


Leave a Reply