Rajasthan inflation relief camps 2023 राज्य की जनकल्याणकारी और महंगाई से राहत दिलाने वाली योजनाओं को लेकर राज्य सरकार शहरी वार्डों से लेकर गांवों में शिविर लगाएगी। प्रदेश में 24 अप्रेल से 30 जून तक प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान के साथ-साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित होंगे। इनमें आमजन और वंचित वर्ग को जनोपयोगी घोषणाओं के बारे में जानकारी देकर पात्रता अनुसार योजनाओं से जोड़ा जाएगा। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान‘ तथा नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग द्वारा ‘प्रशासन शहरों के संग अभियान‘ आयोजित होंगे।
शिविरों में मिलेगी राहत
इन शिविरों में मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, महात्मा गांधी नरेगा, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आमजन को मौके पर ही योजनाओं का लाभ मिलेगा। शिविरों में जनाधार कार्ड में सम्मिलित किसी भी परिवार का वयस्क सदस्य पात्रता अनुसार पंजीकरण भी करा सकता है। Rajasthan inflation relief camps 2023
राजस्थान महंगाई राहत शिविर कहाँ पर लगाये जायेंगे
11283 ग्राम पंचायतों और 7500 शहरी वार्ड में शिविर ग्रामीण क्षेत्रों की 11283 ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों के संग अभियान और शहरी 7500 वार्डों में प्रशासन शहरों के संग अभियान के 2 दिवसीय शिविरों का आयोजन होगा। इन शिविरों में महंगाई राहत कैंप के विशेष काउंटर भी लगाए जाएंगे। Rajasthan inflation relief camps 2023
विभिन्न स्थानों पर 2700 महंगाई राहत कैंप
प्रदेश में 2000 स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप राजकीय अस्पतालों, गैस एजेंसी, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों, शॉपिंग मॉल्स, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, पंचायत समिति, नगरपालिका सहित अन्य राजकीय कार्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ एक-एक महंगाई राहत कैंप लगेगा। शहरी क्षेत्र में प्रत्येक नगरपालिका स्तर पर एक, नगरपरिषद स्तर पर 2 एवं नगर निगम स्तर पर 4 महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे। Rajasthan inflation relief camps 2023
-
आधार कार्ड में Gmail (ईमेल) लिंक कैसे करें? घर बैठे आसान तरीका, पूरी जानकारी

आधार कार्ड में Gmail लिंक कैसे करें? अगर आप चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड में आपका Gmail (ईमेल आईडी) जुड़ा रहे, ताकि UIDAI की महत्वपूर्ण जानकारी, अपडेट और नोटिफिकेशन सीधे आपके ईमेल पर मिलें, तो यह लेख आपके लिए है। इस पोस्ट में हम जानेंगे कि आधार कार्ड में Gmail कैसे लिंक करें, कौन-कौन…
-
Rajasthan 4th Grade Joining Date 2026: कब मिलेगा नियुक्ति पत्र? विभागवार पूरी जानकारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 का संशोधित परिणाम (Revised Result) जारी कर दिया गया है। अब लाखों अभ्यर्थियों का सबसे बड़ा सवाल है कि Rajasthan 4th Grade Joining कब होगी? नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) कब मिलेगा? और किस विभाग में सबसे पहले जॉइनिंग शुरू होगी? अगर आपका चयन हुआ…
-
PM Awas Yojana 2026 List जारी! घर बैठे मोबाइल से देखें अपना नाम, मिलेगा पक्का मकान

PM Awas Yojana 2026 New List Out देशभर के लाखों लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2026 की नई लाभार्थी सूची जारी की जा रही है। जिन लोगों ने PM Awas Yojana के लिए आवेदन किया था, वे अब घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन सूची में अपना नाम देख…