राजस्थान सरकार ने राज्य की सभी ग्राम पंचायतो में बर्तन बैंक खोलने शुरू कर दिये गए है बर्तन बैंक में एक-एक लाख रूपये के बर्तन दिये जा रहे है। प्लास्टिक मुक्त गांव की दिशा में राज्य सरकार की अनूठी पहल: बारां जिले में बर्तन बैंक योजना का शुभारंभ किया है।

Table of Contents
कितने रूपये में बर्तन सेट मिलेगा
इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों से मात्र तीन रुपये किराए पर शादी एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए बर्तन सेट प्राप्त किया जा सकेगा। प्रथम चरण में बारां जिले की 24 ग्राम पंचायतों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। भविष्य में जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बर्तन बैंक स्थापित किए जाएंगे।
बर्तन सेट में कितने बर्तन सेट होंगे
राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एक सेट में तीन कटोरी, एक थाली, एक गिलास और एक चम्मच शामिल होंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कुल 400 सेट रखे जाएंगे। हर बर्तन पर ग्राम पंचायत का नाम और ‘स्वच्छ भारत मिशन’ अंकित किया जाएगा। बर्तन पांच वर्षों के बाद बदले जा सकेंगे, हालांकि अच्छी स्थिति में रहने वाले बर्तन आगे भी उपयोग में लिए जा सकेंगे।
बर्तन बैंक में विशेष वर्गों को मिलेगी रियायत
बीपीएल, अनुसूचित जाति, जनजाति व दिव्यांगजन जैसे विशेष वर्गों को बर्तनों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जा सकेगी। बर्तनों की देखरेख का जिम्मा स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जाएगा, जबकि संचालन राजीविका के माध्यम से किया जाएगा। यदि कोई बर्तन टूटता या खो जाता है, तो उपयोगकर्ता से उसकी भरपाई की जाएगी।
राजस्थान बर्तन बैंक के लिए कितने रूपये मिलेंगे
राज्य सरकार ने योजना के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत को एक-एक लाख रुपये की राशि देने का निर्णय लिया है। इस योजना से न केवल प्लास्टिक के उपयोग में कमी आएगी, बल्कि गांवों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को भी मजबूती मिलेगी।
-
Saheli Pink Smart Card Kaise Banaye 2026: Online Apply का सच और पूरी जानकारी!

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर नागरिकों के सफर को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए 2 मार्च 2026 को सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड (Saheli Pink Smart Card) लॉन्च किया है। इसके आते ही इंटरनेट पर इसे ऑनलाइन बनवाने की होड़ मच गई है। लेकिन क्या सच में इसके लिए कोई ‘Pink Saheli Portal’ है?……
-
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2026: अपनी दुकान के लिए ₹10 लाख का लोन और ब्याज में भारी छूट

“सरकार भरती है आपका ब्याज” आज के समय में अपना खुद का बिजनेस या दुकान शुरू करना हर युवा का सपना है, लेकिन बजट की कमी की वजह से कई लोग पीछे रह जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY) चला रही है। इस योजना की सबसे……
-
Rajasthan DV Documents List 2026: दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी कागजों की पूरी लिस्ट

फरवरी 2026 के वर्तमान नियमों के अनुसार, आपको सबसे पहले SSO ID के माध्यम से “Scrutiny Form” (विस्तृत आवेदन पत्र) भरना होता है। 1. अनिवार्य आवेदन दस्तावेज 2. शैक्षणिक दस्तावेज (Educational Documents) इन सभी की Original और 2 सेट फोटोकॉपी तैयार रखें: 3. श्रेणी और आरक्षण प्रमाण पत्र 4. चरित्र और पहचान प्रमाण पत्र 5.……