निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में गरीब परिवार के लोगो को भरण पोषण के लिए निशुल्क खाद्य सामग्री व खाद्य तेल मुफ्त में प्रदान करना. mehangai rahat camp

मुख्यमंत्री जी का प्रदेश के 1.06 करोड़ परिवारों को महंगाई से राहत दिलाने हेतु अहम निर्णय मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की कार्ययोजना का किया अनुमोदन इसके तहत NFSA से जुड़े परिवारों को निःशुल्क फूड पैकेट वितरित किए जाएंगे. mehangai rahat camp
मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना
महंगाई से राहत 1.06 करोड़ परिवारों को मिलेंगे निःशुल्क फूड पैकेट मासिक व्यय 392 करोड़ रुपए – निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की कार्ययोजना का किया अनुमोदन – 24 अप्रेल से आयोजित होने वाले महंगाई राहत कैंपों में होगा रजिस्ट्रेशन. mehangai rahat camp
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 1.06 करोड़ परिवारों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए अहम निर्णय लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की कार्ययोजना का अनुमोदन किया है। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) से जुड़े परिवारों को निःशुल्क फूड पैकेट वितरित किए जाएंगे।
राजस्थान अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना के लाभ
प्रत्येक पैकेट में चना दाल, चीनी, नमक एक-एक किलो, खाद्य तेल एक लीटर, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर 100-100 ग्राम और हल्दी पाउडर 50 ग्राम सामग्री होगी। लाभार्थियों को लगभग 370 रुपए प्रति पैकेट (सभी व्ययों सहित) की लागत से फूड पैकेट आपूर्ति करने पर लगभग 392 करोड़ रुपए मासिक व्यय होगा। इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन 24 अप्रेल से आयोजित होने वाले महंगाई राहत कैंपों में होगा।
सहकारिता विभाग द्वारा सामग्री क्रय कर फूड पैकेट तैयार किए जाएंगे और उचित मूल्यों की दुकानों (एफपीएस) को उपलब्ध कराए जाएंगे। इनका वितरण एफपीएस शाॅप्स (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग) द्वारा किया जाएगा। इस पर पर्यवेक्षण सहकारिता विभाग द्वारा भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना का फायदा फ़ूड पैकेट लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन यहाँ से करे Click Here
-
राजस्थान में 6 बड़ी खबरें: 81,023 भर्ती से नगर निकाय चुनाव तक, जानें पूरा अपडेट

राजस्थान में सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षा और चुनाव से जुड़े उम्मीदवारों के लिए इस समय कई महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं। 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती, नगर निकाय चुनाव 2026, RSSB JEN भर्ती, RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती, Rajasthan CET 2026 और आगामी 81,023 पदों के भर्ती रोडमैप से जुड़ी जानकारी इस समय चर्चा में है।…
-
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026: पूरी जानकारी, चुनाव की तारीखें, आरक्षण, वोटिंग, उम्मीदवार योग्यता | Job Alert Guru

गर आप राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 की पूरी जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है। यहाँ आपको चुनाव की तारीख, आरक्षण, नामांकन, वोटिंग, उम्मीदवार की योग्यता, जरूरी दस्तावेज, चुनाव प्रक्रिया और रिजल्ट डेट की पूरी जानकारी मिलेगी। यह पोस्ट REET, RPSC, Rajasthan GK और सामान्य नागरिकों सभी के लिए उपयोगी है।…
-
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026: ₹2500 प्रतिमाह सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पात्रता, दस्तावेज़ और पूरी प्रक्रिया

दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in लॉन्च किया गया है, जहां पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। दिल्ली…
New Rajasthan
Ajmer Jila sarwad