देश में बढ़ती महंगाई से प्रदेशवासियों को ससम्मान राहत दिलाने के लिए राजस्थान सरकार कृतसंकल्पित है। प्रदेश के हर पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का सुगमता से व सम्मानपूर्वक लाभ दिलाने के लिए 24 अप्रेल से महंगाई राहत कैंप आयोजित होंगे। मंत्रिपरिषद ने एक राय में कहा कि कैंप आमजन और वंचित वर्ग को महंगाई की मार से उभारने में मददगार साबित होंगे। Mehngaairahatcamp.rajasthan.gov.in

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 30 जून तक प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड में 2-2 दिवसीय कैंप लगाए जाएंगे। इनमें पात्र लाभार्थियों को 10 योजनाओं में रजिस्ट्रेशन के बाद मौके पर ही गारंटी कार्ड/संशोधित स्वीकृति आदेश आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।
महंगाई राहत कैंप कोनसे स्थान पर लगाये जायेंगे
11283 ग्राम पंचायतों और 7500 शहरी वार्डों में कैंप प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान के प्रत्येक शिविर में महंगाई राहत कैंप के विशेष काउंटर लगाएं जाएंगे। गांवों के संग अभियान के तहत 11283 ग्राम पंचायतों और शहरों के संग अभियान के तहत 7500 वार्डों में वार्डवार शिविरों में कैंप लगेंगे।
राजस्थान में सरकारी स्थानों पर 2000 स्थाई महंगाई राहत कैंप भी लगेंगे। ये कैंप जिला प्रशासन द्वारा राजकीय अस्पताल, गैस एजेंसी, बस स्टैंड, प्रमुख बाजार, शॉपिंग मॉल्स, रेलवे स्टेशन, जिला कलेक्ट्रेट, पंचायत समिति, नगरपालिका व अन्य राजकीय कार्यालय/सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे।
गहलोत सरकार द्वारा महंगाई राहत कैंप क्यों लगाये जा रहे है
आमजन को उनके अधिकारों, जनहितैषी योजनाओं और उनकी पात्रता की सम्पूर्ण जानकारी देकर जागरूक करने के साथ उन्हें सशक्त बनाना मुख्य उद्देश्य है। इनकी विशेषता है कि किसी भी जिले का व्यक्ति अन्य जिलों के शिविरों में भी जनाधार के जरिए पंजीकरण करा सकता है।
राजस्थान महंगाई राहत शिविर में कोनसी योजनाओ का रजिस्ट्रेशन होगा
मुख्यमंत्री महंगाई राहत शिविर में 10 जनकल्याणकारी योजनाएं, आमजन को मिलेगा संबल शिविर पर ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा. Mehngaairahatcamp.rajasthan.gov.in
- मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर गारंटी कार्ड योजना
- मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह)
- मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह)
- मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना
- महात्मा गांधी नरेगा ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (25 अतिरिक्त दिवस तथा कथौड़ी, सहरिया व विशेष योग्यजन को 100 दिवस अतिरिक्त)
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (125 दिवस)
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन प्रतिमाह)
- मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना
- मुख्यंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (अब 25 लाख रुपए का बीमा)
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना (अब 10 लाख रुपए का बीमा)
Mehangairahatcamp.rajasthan.gov.in योजनाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज
- गैस सिलेंडर योजना- गैस कनेक्शन नंबर व एजेंसी का नाम
- महात्मा गांधी नरेगा- जॉब कार्ड नंबर
- अन्य समस्त योजनाओं के लिए- जन आधार नंबर
- मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना- बिल पर अंकित नंबर/कनेक्शन नंबर
Rajasthan Mehngaai Rahat Camp Date and Time
- 24 अप्रेल से 30 जून 2023 तक कैंप
- 30 जून तक कभी भी रजिस्ट्रेशन संभव
- सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक समय
राजस्थान महंगाई राहत शिविर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिसियल पोर्टल यहाँ क्लिक करे
महंगाई राहत शिविर के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 181
-
JTET Admit Card 2026 Out: झारखंड TET एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, परीक्षा तिथि और पूरी जानकारी

JTET Admit Card 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (Jharkhand Teacher Eligibility Test) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JTET Admit Card 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JTET 2026 की परीक्षा 1 नवंबर 2026…
-
राजस्थान विद्या संबल योजना भर्ती 2026 | बिना परीक्षा सीधी भर्ती | Form Kaise Bhare? | Full Details

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग एवं आवासीय विद्यालयों/महाविद्यालयों में रिक्त पड़े शिक्षण पदों को भरने के लिए विद्या संबल योजना 2026 के तहत गेस्ट फैकल्टी के रूप में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस योजना के तहत बिना किसी लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर सीधे चयन किया जाता…
-
राजस्थान में 6 बड़ी खबरें: 81,023 भर्ती से नगर निकाय चुनाव तक, जानें पूरा अपडेट

राजस्थान में सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षा और चुनाव से जुड़े उम्मीदवारों के लिए इस समय कई महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं। 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती, नगर निकाय चुनाव 2026, RSSB JEN भर्ती, RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती, Rajasthan CET 2026 और आगामी 81,023 पदों के भर्ती रोडमैप से जुड़ी जानकारी इस समय चर्चा में है।…
Kota Rajasthan
Gas induction
full details click here https://jobalertguru.in/rajasthan-mukhyamantri-gas-cylinder-scheme/
Contact Whatsapp no. 8209130503
Pingback: Mahangai Rahat Camp Online Registration 2023
Hii