गहलोत सरकार की नयी योजनाएं 2023-24 | पेंशन रु 1000, फ्री राशन, रु 500 में सिलेंडर, फ्री बिजली योजना

By | February 12, 2023
rajasthan sarkari yojana 2023-24

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा किसानों, पशुपालकों, महिलाओं, कर्मचारियों, उद्यमियों, मजदूरों, दिव्यांग और वंचितों वर्गो, युवाओं सहित हर वर्ग की उम्मीदों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने वाला साबित होगा।

  • चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की कवरेज 10 लाख रूपये से बढाकर 25 लाख रूपये करना।
  • एनएफएसए में शामिल 1 करोड़ परिवारों को अन्नपूर्णा फूड पैकेट।
  • बीपीएल एवं उज्जवला योजना में शामिल 76 लाख परिवारों को 500 रूपये में एलपीजी सिलेण्डर।
  • 100 युनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, कृषि कल्याण राशि बढाकर 7500 करोड करने।
  • सभी निगमों एवं बोर्ड़ो में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस), 30 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती।
  • किसानों को 2000 यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी जन कल्याणकारी घोषणाएं की गई हैं।
  • बुजुर्गों की पेंशन 500-700 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रूपए करने की घोषणा की है।
  • अकृषि क्षेत्र में 1 लाख 50 हजार परिवारों को 3 हजार करोड़ रूपये का ब्याज मुक्त ऋण का वितरण किया जाएगा।
  • दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख रूपये से बढाकर 10 लाख करने तथा प्रदेश के सभी EWS परिवारों को मिलेगा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का नि:शुल्क लाभ की की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को रोडवेज की बसों में 50 प्रतिशत रियायती दर पर यात्रा की सुविधा देने, कार्यस्थलों के लिए वुमन स्पेशल बस सिर्विस, संभाग मुख्यालयों पर 100 तथा जिला मुख्यालयों 50 वुमन वर्किंग हॉस्टल तथा कामकाजी महिलाओं के लिए प्रियदर्शनी डे-केयर सेंटर की घोषणा कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल की है।

श्री गहलोत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रति परिवार बीमा राशि 10 लाख से बढाकर 25 लाख करने की घोषणा की। साथ ही दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख रूपये से बढाकर 10 लाख करने तथा प्रदेश के सभी EWS परिवारों को मिलेगा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का नि:शुल्क लाभ की की घोषणा की गई।

प्रदेश का वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया, जिसमें किसानों एवं आम बिजली उपभोक्ताओं के लिए कई बड़ी घोषणाऐं की हैं। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने बजट घोषणाओं में किसानों को हर माह 2000 यूनिट तक बिजली निःशुल्क देने की घोषणा की है जिससे प्रतिमाह लगभग 11 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। अब तक किसानों को बिजली बिल में प्रतिमाह 1000 रुपए का अतिरिक्त अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली का उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को निःशुल्क बिजली मिलेगी। पूर्व में बिजली बिलों में दी जा रही 300 से 750 रुपए प्रतिमाह तक की छूट उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी।

ऊर्जा विभाग को मिली सौगातों के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्युत निगमों के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, किसानों को निःशुल्क बिजली और आम उपभोक्ताओं को 100 यूनिट निःशुल्क बिजली देने की घोषणा से पूरे प्रदेश के कर्मचारी और उपभोक्ताओं में खुशी की लहर है।

6 thoughts on “गहलोत सरकार की नयी योजनाएं 2023-24 | पेंशन रु 1000, फ्री राशन, रु 500 में सिलेंडर, फ्री बिजली योजना”

  1. Pingback: Mukhyamantri Gas Cylinder scheme

  2. Shafiq mansuri

    500 रुपए गैस सिलेंडर में बीपीएल परिवारों के नही हो रहे रजिस्ट्रेशन ना कोई अधिकारी जानकारी दे रहा सिर्फ विज्ञापनों में चल रही है योजनाएं

Leave a Reply