Mukhyamantri Gas Cylinder scheme मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना 2023 | राजस्थान में केवल 500 रूपये में घरेलु सिलेंडर मिलेगा CM Ashok प्रदेश के बीपीएल एवं उज्ज्वला योजना में शामिल परिवारों को अब 500 रूपए में गैस सिलेण्डर मिलेगा।
घरेलु सिलेण्डर 500 रूपये राजस्थान में कैसे मिलेगा?
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर’ योजना के तहत 750 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। श्री गहलोत की इस स्वीकृति से राज्य के 73 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 1 अप्रैल, 2023 से सस्ती दर पर प्रतिमाह एक सिलेण्डर मिल सकेगा।

एलपीजी सिलेण्डर पर इतनी मिलेगी सब्सिडी
राजस्थान गैस सिलेण्डर योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के कनेक्शनधारी परिवारों को प्रति गैस सिलेण्डर 410 रूपए की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, बीपीएल गैस कनेक्शनधारकों को प्रति गैस सिलेण्डर 610 रूपए की सब्सिडी देय होगी। Mukhyamantri Gas Cylinder scheme
लाभार्थी द्वारा स्वयं सिलेण्डर खरीदे जाने पर उसके जनआधार से लिंक खाते में सब्सिडी की राशि हस्तान्तरित की जाएगी। एक अप्रैल, 2023 के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लाभार्थियों को भी इस योजना का लाभ देय होगा।
घरेलु गैस सिलेण्डर 500 रूपये में किसको मिलेगा
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में बीपीएल एवं उज्ज्वला योजना में शामिल परिवारों को 500 रूपए में सिलेण्डर उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति दी गई है। श्री गहलोत के इस संवेदनशील निर्णय से बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत मिलेगी तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना का फायदा कैसे मिलेग ?
राजस्थान में गहलोत सरकार केवल 500 रूपये में घरेलु एलपीजी सिलेण्डर देगी इसके लिए जन आधार से सिलेण्डर कनेक्शन डायरी को लिंक करवाना होगा।
बीपीएल व उज्ज्वला योजना के परिवारों को सिलेण्डर खरीदते समय पुरी कीमत देनी होगी लेकिन उसके बाद जन आधार से जुड़े बैंक खाते में सब्सिडी भेज दी जाएगी।
जन आधार से एलपीजी सिलेण्डर डायरी कैसे जोड़े ?
अगर आपका राशन कार्ड बीपीएल है या आपका घरेलु गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना में है अगर आप एलपीजी सिलेण्डर पर 610 रूपये सब्सिडी लेकर केवल 500 रूपये में सिलेण्डर रिफिल करवाना चाहते है तो ये वीडियो आपके काम का है
-
राजस्थान विद्या संबल योजना भर्ती 2026 | बिना परीक्षा सीधी भर्ती | Form Kaise Bhare? | Full Details
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग एवं आवासीय विद्यालयों/महाविद्यालयों में रिक्त पड़े शिक्षण पदों को भरने के लिए विद्या संबल योजना 2026 के तहत गेस्ट फैकल्टी के रूप में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस योजना के तहत बिना किसी लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर सीधे चयन किया जाता…
-
राजस्थान में 6 बड़ी खबरें: 81,023 भर्ती से नगर निकाय चुनाव तक, जानें पूरा अपडेट
राजस्थान में सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षा और चुनाव से जुड़े उम्मीदवारों के लिए इस समय कई महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं। 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती, नगर निकाय चुनाव 2026, RSSB JEN भर्ती, RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती, Rajasthan CET 2026 और आगामी 81,023 पदों के भर्ती रोडमैप से जुड़ी जानकारी इस समय चर्चा में है।…
-
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026: पूरी जानकारी, चुनाव की तारीखें, आरक्षण, वोटिंग, उम्मीदवार योग्यता | Job Alert Guru
गर आप राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 की पूरी जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है। यहाँ आपको चुनाव की तारीख, आरक्षण, नामांकन, वोटिंग, उम्मीदवार की योग्यता, जरूरी दस्तावेज, चुनाव प्रक्रिया और रिजल्ट डेट की पूरी जानकारी मिलेगी। यह पोस्ट REET, RPSC, Rajasthan GK और सामान्य नागरिकों सभी के लिए उपयोगी है।…



Hame bhi 500& vali tanki chahiye
syed53929@gmail.com